औरैया: अपराध के खिलाफ दिबियापुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 9 जुआरी गिरफ्तार; अपराधियों में मचा हड़कंप

उप्र के औरैया जनपद की दिबियापुर पुलिस ने जुआ के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने जुआ फड़ पर छापा मारकर 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

औरैया: अपराध के खिलाफ दिबियापुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 9 जुआरी गिरफ्तार; अपराधियों में मचा हड़कंप
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद की दिबियापुर पुलिस ने जुआ के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने जुआ फड़ पर छापा मारकर 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह के नेतृत्व में 3 जून को चार्ज संभालने के बाद जुआ के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।

दिबियापुर क्षेत्र में पुलिस की सक्रिय कार्यशैली से अपराधियों में हड़कंप मचा है। इसी क्रम में 25 हजार रुपये के इनामी हत्यारोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया।

इस दौरान छिनैती गैंग का खुलासा हुआ। अवैध असलहे, बाइक और लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया। नेहरू नगर चोरी कांड का सफल अनावरण हुआ और व्यापारियों ने पुलिस टीम को सम्मानित किया। अपराध, असामाजिक तत्वों और अवैध गतिविधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।