चंदौली: पति के साथ रहने को लेकर टावर पर चढ़ी विवाहिता, समझा-बुझाकर पुलिस ने नीचे उतारा
उप्र के चंदौली जनपद में पति के साथ रहने की मांग को लेकर विवाहिता के रिलायंस टावर पर चढ़ने की खबर सामने आ रही है। महिला चकिया कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गांव की बताई जा रही है।
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट
चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद में पति के साथ रहने की मांग को लेकर विवाहिता के रिलायंस टावर पर चढ़ने की खबर सामने आ रही है। महिला चकिया कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गांव की बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश देकर महिला को सुरक्षित नीचे उतारा। युवती को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया है।
बताया जा रहा है कि करीब दो माह पूर्व दोनों परिवारों की सहमति से प्रेम विवाह हुआ था। पारिवारिक विवाद और अलगाव के चलते युवती ने यह कदम उठाया।
पति के साथ रहने की इच्छा जताते हुए टावर पर चढ़ने की बात सामने आई। दोनो लड़का, लड़की मुहम्मदाबाद गांव में एक मुहल्ले के निवासी हैं।

Janmat News 
