अयोध्या: व्यापारी बनकर आए चोर, हजारों का दूध का गत्ता लेकर हुए चंपत; सीसीटीवी में कैद हुई घटना

उप्र के अयोध्या जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत रिकाबगंज स्थित सावित्री मार्किट के गंगा फार्मा में ठग व्यापारी बनकर आए। इस दौरान लगभग 10500 रूपए का दूध का डिब्बा लेकर चोर रफूचक्कर हो गया।

अयोध्या: व्यापारी बनकर आए चोर, हजारों का दूध का गत्ता लेकर हुए चंपत; सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Published By- Diwaker Mishra

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत रिकाबगंज स्थित सावित्री मार्किट के गंगा फार्मा में ठग व्यापारी बनकर आए। इस दौरान लगभग 10500 रूपए का दूध का डिब्बा लेकर चोर रफूचक्कर हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

गंगा फार्मा के प्रोपराइटर भानु प्रताप गुप्ता के सुपुत्र जय प्रताप गुप्ता ने बताया कि दोपहर लगभग 3:00 बजे हमारी दुकान पर व्यापारी बनकर एक ठग चोर आया और हमसे लैक्टोजेन डिब्बे की मांग किया। कहा हमको 25 डिब्बा लैक्टोजेन दूध चाहिए। जिस पर हमारे पिता जी ने 25 डिब्बा लैक्टोजेन दूध गत्ते में पैक कर दिया।

ठग ने हमसे बारकोड मांगा की बारकोड पर पैसा भेज देते हैं लेकिन ठग ने पैसे बारकोड पर नहीं भेजा और फोन निकाल कर बात करता हुआ बाहर निकल गया। हम भी काम में बिजी हो गए। इस दौरान वह ठग चोर चुपके से आकर दूध का गत्ता उठाकर लेकर चला गया।

बाद में हमने देखा तो वह जा चुका था लेकिन सीसीटीवी फुटेज में सारी घटनाएं कैद हो गई थी। जिसको लेकर हमने डायल 112 पर कंप्लेंट किया है। पुलिस ने जांच पड़ताल किया लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

जिसको लेकर हम आज कोतवाली नगर में तहरीर देने आये है और मांग करते हैं कि चोर को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर हमारा माल बरामद किया जाए। इस तरह के ठग चोरों पर कार्रवाई की जाए ताकि यह घटना किसी और व्यापारी के साथ ना घटित हो सके।