रायबरेली: मोहर्रम को लेकर थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित, भाईचारा बनाए रखने की अपील

उप्र के रायबरेली जनपद में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को मिल एरिया थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

रायबरेली: मोहर्रम को लेकर थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित, भाईचारा बनाए रखने की अपील
Published By- Diwaker Mishra

रायबरेली से महताब खान की रिपोर्ट

रायबरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के रायबरेली जनपद में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को मिल एरिया थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक मिल एरिया ने की।

बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं, ताजियादारों एवं विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रभारी निरीक्षक ने उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि मोहर्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की साझा जिम्मेदारी है। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे और जुलूस मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

बैठक में मौजूद लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और सभी ने मोहर्रम का त्योहार शांति एवं भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया।