हाथरस: पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य, DM ने अफवाहों को किया खारिज; पंपों से जुटाई स्टॉक की जानकारी
उप्र के हाथरस जनपद में पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने शुक्रवार को विभिन्न पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया।
हाथरस से होमेश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
हाथरस/जनमत न्यूज़। उप्र के हाथरस जनपद में पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने शुक्रवार को विभिन्न पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया।
मथुरा रोड और शहर के प्रमुख पंपों जैसे चूना वाला और बल्क कैरियर पर पहुंचे जिलाधिकारी ने पाया कि आपूर्ति पूरी तरह सुचारु है और कहीं भी वाहनों की लंबी कतारें नहीं हैं।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने संचालकों से स्टॉक की उपलब्धता जांची और ग्राहकों से संवाद कर निर्धारित दरों पर बिक्री की पुष्टि की। जिलाधिकारी ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी भ्रामक खबर पर विश्वास न करें।
अपनी आवश्यकतानुसार ही ईंधन खरीदें, क्योंकि प्रशासन के पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक और जिला पूर्ति अधिकारी सहित प्रशासन की पूरी टीम मुस्तैद रही।

Janmat News 
