बलिया: विश्व दिव्यांग दिवस पर राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित, 15 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

उप्र के बलिया जनपद के दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी पारस नाथ ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 03 दिसंबर को मनाए जाने वाले विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

बलिया: विश्व दिव्यांग दिवस पर राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित, 15 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Published By- Diwaker Mishra

बलिया से गणेश तिवारी की रिपोर्ट

बलिया/जनमत न्यूज़। उप्र के बलिया जनपद के दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी पारस नाथ ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 03 दिसंबर को मनाए जाने वाले विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

उन्होंने बताया कि इसके लिए विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली-2017 लागू की गई है। नियमावली के तहत 12 विभिन्न श्रेणियों में कुल 30 राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाने की व्यवस्था है।

पात्रता रखने वाले इच्छुक व्यक्ति एवं संस्थाएं निर्धारित आवेदन पत्र के साथ आवश्यक अभिलेख एवं विवरण संलग्न कर 15 जुलाई 2026 तक जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय, बलिया में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया कि पुरस्कार के लिए निर्धारित प्रमुख श्रेणियों में दक्ष दिव्यांग कर्मचारी एवं स्वनियोजित दिव्यांगजन, दिव्यांगजनों हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता एवं प्लेसमेंट एजेंसी, दिव्यांगजनों के लिए कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति एवं संस्था,

प्रेरणास्रोत पुरस्कार, दिव्यांगजनों के जीवन में सुधार हेतु नवीन अनुसंधान एवं उत्पाद विकास, बाधामुक्त वातावरण सृजन, पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाला सर्वश्रेष्ठ जिला, सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क एवं बालक-बालिका,

सर्वश्रेष्ठ ब्रेल प्रेस, दिव्यांगजन अनुकूल वेबसाइट, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी तथा दिव्यांगजन सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हैं।

उन्होंने जनपद के पात्र व्यक्तियों, संस्थाओं एवं संगठनों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है, ताकि राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए अग्रिम कार्रवाई समय से पूरी की जा सके।