चंदौली: किसानों के मुद्दे पर भाजपा नेता ने की डीएम से मुलाकात, नदी खुदाई कार्य में अनियमितता का उठाया मुद्दा

उप्र के चंदौली जनपद के किसानों के मुद्दे पर भाजपा नेता राणा सिंह सक्रिय हो गए हैं। इसी क्रम में राणा सिंह ने किसानों संग डीएम ऑफिस पहुंचकर मुलाकात की।

चंदौली: किसानों के मुद्दे पर भाजपा नेता ने की डीएम से मुलाकात, नदी खुदाई कार्य में अनियमितता का उठाया मुद्दा
Published By- Diwaker Mishra

चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट

चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद के किसानों के मुद्दे पर भाजपा नेता राणा सिंह सक्रिय हो गए हैं। इसी क्रम में राणा सिंह ने किसानों संग डीएम ऑफिस पहुंचकर मुलाकात की।

उन्होंने गडई नदी सफाई के नाम पर खानापूर्ति का आरोप लगाया। भाजपा नेता ने नदी खुदाई कार्य में अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। बारिश से पहले गड़ई नदी की खुदाई कराने मांग भी की। किसानों ने मिट्टी बेचने और बैंक न बनाने का आरोप लगाया।

भाजपा नेता राणा सिंह भ्रष्टाचार की शिकायतों पर अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है। बोले- किसानों के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं है। कहा - दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। राणा सिंह के बयान के बाद प्रशासनिक महकमे में खलबली मची है।