हरदोई: पानी की टँकी पर चढ़ी महिला, मचा हड़कंप; नीचे उतरवाने का प्रयास जारी

उप्र के हरदोई जनपद से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां पानी की टँकी पर एक महिला के चढ़ जाने से हड़कंप मच गया है।

हरदोई: पानी की टँकी पर चढ़ी महिला, मचा हड़कंप; नीचे उतरवाने का प्रयास जारी
Published By- Diwaker Mishra

हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट

हरदोई/जनमत न्यूज़। उप्र के हरदोई जनपद से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां पानी की टँकी पर एक महिला के चढ़ जाने से हड़कंप मच गया है।

हरदोई शहर कोतवाली इलाके में सर्कुलर रोड पर एक महिला पानी की टँकी पर चढ़ गई। पानी की टँकी पर चढ़ी महिला को देखकर मौके पर भारी भीड़ जुट गई।

महिला कहाँ की रहने वाली क्यों पानी की टँकी पर चढ़ी इसका कारण अभी साफ नही है। महिला बार बार नीचे कूदने का प्रयास कर रही है। मौके पर भारी भीड़ जुटी है। सूचना पर कोतवाली शहर पुलिस महिला को समझाने का प्रयासकर रही है।