बलिया: विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, दी गई कानूनी प्रावधानों की जानकारी

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया की प्रभारी सचिव सुश्री गार्गी शर्मा के आदेश के क्रम में आज विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम गड़वार, बलिया में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बलिया: विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, दी गई कानूनी प्रावधानों की जानकारी
Published By- Diwaker Mishra

बलिया से गणेश तिवारी की रिपोर्ट

बलिया/जनमत न्यूज़। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया की प्रभारी सचिव सुश्री गार्गी शर्मा के आदेश के क्रम में आज विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर वृद्धाश्रम गड़वार, बलिया में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में पैरालीगल वॉलेंटियर्स (PLV) द्वारा उपस्थित बुजुर्गों को उनके अधिकारों एवं उनसे संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।

PLV ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 15 जून को विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य बुजुर्गों के साथ होने वाले मौखिक, शारीरिक एवं भावनात्मक दुर्व्यवहार के प्रति समाज को जागरूक करना है।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनका सम्मान करना और उनसे प्रेमपूर्ण व्यवहार करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से अपने बड़ों के साथ समय बिताने, उनकी भावनाओं का सम्मान करने तथा उनके प्रति संवेदनशील रहने की अपील की।

बुजुर्गों को उनके संरक्षण एवं कल्याण से संबंधित विभिन्न कानूनी पहलुओं की जानकारी देते हुए PLV ने कहा कि यह जागरूकता दिवस बुजुर्गों के साथ होने वाले अन्याय एवं दुर्व्यवहार के खिलाफ समाज को शिक्षित और जागरूक करने के लिए समर्पित है। कार्यक्रम में PLV बबन सिंह, विमलेश कुमार, शिव सागर सिंह एवं दीप्ति सहित वृद्धाश्रम के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।