बलरामपुर: पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह के निधन पर बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने दी श्रद्धांजलि, बताया अपना अभिभावक
भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह.
बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट
बलरामपुर/जनमत न्यूज़। भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने हनुमंत सिंह को अपना अभिभावक बताते हुए कहा है कि हमने एक लोकप्रिय नेता खो दिया जो आम आदमी से जुड़े थे और जनता में बहुत लोकप्रिय थे। हम सबके बड़े सहारा थे।
बृज भूषण शरण सिंह मंगलवार को पूर्व मंत्री हनुमंत सिंह के आवास शारदा कुंज में श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। उनके साथ विधायक पलटू राम, विधायक राम प्रताप वर्मा, नगर पालिका चेयरमैन धीरेन्द्र प्रताप सिंह के अलावा पूर्व मेजर जनरल संजय राव, AIMIM प्रवक्ता डा. अब्दुल मन्नान सहित बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के लोग थे।
आपको बता दें कि पूर्व मंत्री का एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया था। आज श्रद्धांजलि देने वालों का उनके आवास पर तांता लगा रहा।


