मुजफ्फरनगर: तावली सहकारी समिति के MD पर किसानों ने लगाए गंभीर आरोप, जांच में सहयोग से किया इंकार
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के तावली स्थित किसान सेवा सहकारी समिति के किसानों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर समिति के एमडी संजीव कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के तावली स्थित किसान सेवा सहकारी समिति के किसानों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर समिति के एमडी संजीव कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
किसानों का कहना है कि एमडी पिछले लगभग पांच वर्षों से समिति में कार्यरत हैं और हर वर्ष किसानों के ऋण पर अतिरिक्त 6 प्रतिशत तक वसूली की जा रही है।
साथ ही सहकारी संघ में अनाज वितरण में भी अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है। किसानों का कहना है कि यदि कोई किसान विरोध करता है तो उसके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है और काम रोकने की धमकी दी जाती है।
किसानों ने बताया कि मामले की शिकायत संबंधित विभाग में की गई थी, जिसके बाद 25 फरवरी 2026 को जांच के लिए अधिकारी भेजा गया। आरोप है कि एमडी ने जांच में सहयोग करने से इंकार कर दिया और अधिकारी को वापस भेज दिया।
क्षेत्र के किसानों ने जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। किसानों का कहना है कि उन्हें न्याय की उम्मीद प्रशासन से है।

Janmat News 
