बरेली: डीएम ऑफिस के बाहर परिवार ने किया आत्मदाह का प्रयास, अवैध कब्जे के विवाद से था तंग

उप्र के बरेली जनपद के कलेक्ट्रेट (डीएम ऑफिस) के बाहर खमरिया सानी गांव के एक परिवार द्वारा सरकारी रास्ते पर अवैध कब्जे के विवाद से तंग आकर आत्मदाह का प्रयास किए जाने की खबर सामने आ रही है।

बरेली: डीएम ऑफिस के बाहर परिवार ने किया आत्मदाह का प्रयास, अवैध कब्जे के विवाद से था तंग
Published By- Diwaker Mishra

बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट

बरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के बरेली जनपद के कलेक्ट्रेट (डीएम ऑफिस) के बाहर खमरिया सानी गांव के एक परिवार द्वारा सरकारी रास्ते पर अवैध कब्जे के विवाद से तंग आकर आत्मदाह का प्रयास किए जाने की खबर सामने आ रही है।

परिवार का आरोप है कि प्रशासन द्वारा कोई सुनवाई नहीं होने पर मजबूरन एक बच्ची सहित परिवार के सदस्यों ने अपने ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया।

मामले को लेकर जब जनमत न्यूज चैनल टीम द्वारा पीड़ित पक्ष से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अपनी दी गई शिकायतों को लेकर उन्होंने जिलाधिकारी बरेली से कई बार बात की लेकिन हर बार उन्हें झूठा दिलासा दे-देकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया और पीड़ित परिवार को न्याय से बंचित रखा गया। जिसके चलते पीड़ित परिवार ने यह कदम उठाया।