बुलंदशहर: दस्तावेज लेखकों व अधिवक्ताओं का धरना में दूसरे दिन भी रहा जारी, ई रजिस्ट्री प्रणाली जमकर विरोध
पूरे उत्तर प्रदेश के रजिस्ट्री कार्यालय पर चल रहा दस्तावेज लेखकों व अधिवक्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना बुलंदशहर जनपद में दूसरे दिन भी जारी रहा।
बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट
बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। पूरे उत्तर प्रदेश के रजिस्ट्री कार्यालय पर चल रहा दस्तावेज लेखकों व अधिवक्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना बुलंदशहर जनपद में दूसरे दिन भी जारी रहा।
इस दौरान प्रदेश की ई रजिस्ट्री प्रणाली के विरोध में अधिवक्ताओं एवं दस्तावेज लेखकों व वेंडरों ने जमकर नारेबाजी की व रजिस्ट्री दफ्तर पर ताला जड़ दिया।
दस्तावेज लेखक एसोसियशन शिकारपुर एवं दी बार एसोसिएयन शिकारपुर के संयुक्त नेतृत्व में रजिस्ट्री कार्यालय शिकारपुर पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है।
दस्तावेज लेखक ई स्टाम्प वेंडर वह अधिवक्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते रजिस्ट्री कार्यालय शिकारपुर में कामकाज ठप्प रहा। सरकार से इस काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर अधिवक्ता लेखक वेंडर धरने पर बैठे। स्टांप वेंडर ने कहा बैनामा कारोबार पूरी तरह ठप्प हो गया है जिससे रोजी रोटी का संकट गहरा गया है।

Janmat News 
