वाराणसी: नर्सिंग छात्रा की मौत मामले में बड़ा खुलासा, रेप और हत्या के आरोप में प्रेमी गिरफ्तार

उप्र के वाराणसी जनपद में नर्सिंग छात्रा की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। ⁠मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है।

वाराणसी: नर्सिंग छात्रा की मौत मामले में बड़ा खुलासा, रेप और हत्या के आरोप में प्रेमी गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

वाराणसी से उमेश सिंह की रिपोर्ट

वाराणसी/जनमत न्यूज़। उप्र के वाराणसी जनपद में नर्सिंग छात्रा की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है।

जानकारी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण जघन्य तरीक़े से शारीरिक संबंध बनाना बताया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक शारीरिक सबंध के बाद अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मौत हुई।

लड़की ने मौत के पहले पांचवे मंजिल पर रहने वाले अपने प्रेमी के साथ संबंध बनाया था। संबंध बनाने के बाद जब रक्तस्राव शुरू हुआ तो प्रेमी वहाँ से डर के करण फरार हो गया।

मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। रेप और हत्या का दर्ज मुकदमा हुआ है। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि थाना सारनाथ क्षेत्र में स्थित बॉयज हॉस्टल में कल गुरुवार को नर्सिंग छात्रा की मौत हुई थी।