चंदौली पुलिस ने किया अन्तर्राज्यीय साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

उप्र के चंदौली जनपद की साइबर पुलिस ने अन्तर्राज्यीय अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़ करने में सफलता प्राप्त की है।

चंदौली पुलिस ने किया अन्तर्राज्यीय साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट

चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद की साइबर पुलिस ने अन्तर्राज्यीय अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़ करने में सफलता प्राप्त की है। इस साइबर ठग गिरोह ने फर्जी फाइनेंस कंपनी बनाकर देशभर में ठगी का जाल बिछाया था।

मिली जानकारी के अनुसार सकलडीहा, चंदौली व मुगलसराय से साइबर गिरोह का खेल चलता था। पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 1.42 करोड़ रुपये की धनराशि होल्ड की है।

गिरोह के पास से पुलिस ने 350 पासबुक, फर्जी आधार कार्ड और भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। साइबर ठग गिरोह ने आसान लोन का झांसा देकर हजारों लोगों से वसूली की है। इस्नके खिलाफ कई राज्यों में साइबर ठगी के मामले दर्ज हैं।