प्रेम प्रसंग को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प, लाठी-डंडे और पत्थरबाजी में कई घायल

गांव में एक युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध को लेकर दोनों पक्षों में पहले से ही तनाव चल रहा था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडों के साथ पत्थरबाजी शुरू हो गई।

प्रेम प्रसंग को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प, लाठी-डंडे और पत्थरबाजी में कई घायल
PUBLISHED BY MANOJ KUMAR

बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट —

बरेली/जनमत न्यूज। बरेली जिले के सीबीगंज थाना क्षेत्र के सरनिया गांव में प्रेम संबंध को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हो गई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे, जबकि छतों से भी पत्थरबाजी की गई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि गांव में एक युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध को लेकर दोनों पक्षों में पहले से ही तनाव चल रहा था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडों के साथ पत्थरबाजी शुरू हो गई।

घटना के दौरान कुछ लोगों ने छतों पर चढ़कर भी पत्थर फेंके, जिससे कई लोग घायल हो गए। मारपीट और पत्थरबाजी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच हो रही झड़प साफ दिखाई दे रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है।