महिला से सरेराह छेड़छाड़ के आरोप में बीजेपी युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष गिरफ्तार
पीड़िता के अनुसार आरोपी ने अपनी कार लगाकर उसका रास्ता रोक लिया और बीच सड़क पर उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला के विरोध और शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट —
बरेली/जनमत न्यूज। बरेली के थाना प्रेमनगर क्षेत्र में महिला से कथित छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने बीजेपी युवा मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष ईशान सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पेशे से दवा सप्लायर बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान महिला से उस समय हुई थी, जब उसने महिला के बेटे को एक बार इंसुलिन की दवा उपलब्ध कराई थी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी महिला से एकतरफा प्रेम करने लगा और लगातार उससे संपर्क बनाने की कोशिश करता रहा।
पीड़िता के अनुसार घटना उस समय हुई जब वह अपने बेटे को छोड़कर वापस लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी ने अपनी कार लगाकर उसका रास्ता रोक लिया और बीच सड़क पर उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला के विरोध और शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी ईशान सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की जांच जारी है।
घटना के बाद इलाके में मामले को लेकर चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी आरोपी को कानून से ऊपर नहीं माना जाएगा और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 11
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.