प्रतापगढ़: कुंडा में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने के मामले में कुण्डा पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भदरी बिहार रोड तिराहे के पास से धर्मपाल सरोज को पकड़ा।

प्रतापगढ़: कुंडा में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने के मामले में कुण्डा पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भदरी बिहार रोड तिराहे के पास से धर्मपाल सरोज को पकड़ा।

आरोपी हथिगवां थाना क्षेत्र के कबीरपुर पूरे मातादीन बिसहिया गांव का निवासी है। पुलिस के अनुसार 11 सितंबर की रात आरोपी अपने साथियों के साथ चोरी के इरादे से निकला था।

शाहजमालपुर नहर पुल के पास पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी दौरान पुलिसकर्मी के सिर पर लोहे की चापड़ से हमला किया गया। घटना के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया था।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की। मोटरसाइकिल को एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है। पुलिस मामले में आरोपी के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।