बरेली में लव जिहाद: कलावा-तिलक लगाकर मंदिर में रचाई शादी, पहचान खुली तो राज गुप्ता निकला कय्यूम
उप्र के बरेली जनपद की एक युवती के साथ पहचान छिपाकर धोखा देने और विरोध करने पर टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट
बरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के बरेली जनपद की एक युवती के साथ पहचान छिपाकर धोखा देने और विरोध करने पर टुकड़े-टुकड़े करने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
मंदिर में रचाई शादी
पीड़िता का आरोप है कि गुड़गांव के एक मंदिर में उसकी मुलाकात राज गुप्ता नाम के युवक से हुई थी, जो माथे पर तिलक लगाता था और हाथ में कलावा पहनता था।
जेठ ने किया दुष्कर्म
वीडियो देखने के बाद आरोपी के भाई अकरम सैफी ने गाजियाबाद के फ्लैट पर बुलाकर युवती से दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की कोशिश की।
धर्म परिवर्तन का दबाव
फरवरी 2025 में बेटी के जन्म के बाद आरोपी परिवार ने मुस्लिम धर्म अपनाने की शर्त रखी। पीड़िता ने इनकार किया तो धोखे से उसका गर्भपात करा दिया गया।
टुकड़े करने की धमकी
अब आरोपी कय्यूम पीड़िता को काटकर फ्रिज और सूटकेस में भरकर फेंकने की खौफनाक धमकियां दे रहा है। पीड़िता का दावा है कि आरोपी ने कई अन्य हिंदू महिलाओं को भी अपना शिकार बनाया है। सीबीगंज थाने में सुनवाई न होने पर अब पीड़िता ने उच्चाधिकारियों की चौखट पर न्याय की गुहार लगाई है।


