उरई: जुलाई के पहले सप्ताह में मुख्यमंत्री का दौरा संभावित, तहसील भवन सहित इन भवनों का होगा उद्घाटन
जुलाई के पहले सप्ताह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उप्र के उरई जनपद में आने की संभावना है । जिसकी तैयारी होने लगी है। बैठकों का दौर शुरू हो गया है। विकास कार्यों का चिट्ठा तैयार होने लगा है।
उरई से सुनील शर्मा की रिपोर्ट
उरई/जनमत न्यूज़। जुलाई के पहले सप्ताह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उप्र के उरई जनपद में आने की संभावना है । जिसकी तैयारी होने लगी है। बैठकों का दौर शुरू हो गया है। विकास कार्यों का चिट्ठा तैयार होने लगा है।
हालांकि पिछले महीने काफी प्रयास किया गया था कि मुख्यमंत्री झांसी के पहले उरई में कई परियोजनाओं का उद्घाटन कर दें लेकिन किन्हीं कारणों से मुख्यमंत्री ने समय नहीं दिया।
प्राप्त सूचना के अनुसार जुलाई के पहले सप्ताह में आने की तैयारी है जिसमें नवनिर्मित तहसील भवन,अभिलेखाकार भवन,एनआईसी भवन, और आयुर्वेदिक अस्पताल का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा।
करोड़ो की परियोजनाओं को पूर्ण किया गया जिसके उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री का इंतजार किया जा रहा था लेकिन अब जल्द मुख्यमंत्री के हाथों इन सभी नवनिर्मित भवनों में कामकाज शुरू होगा।
कुछ में तो काम करना प्रारंभ कर दिया लेकिन पूर्ण रूप से अभी शुरू नहीं किया है। मुख्यमंत्री के उद्घाटन के बाद विधिवत कार्य इन सभी कार्यालयों में शुरू किया जाएगा।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के द्वारा बैठकों का दौर शुरू हो गया है। मातहतों को दिशानिर्देश दिए जाने लगे है। हालांकि आधिकारिक मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की पुष्टि नहीं की गई है।


