एटा: आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की बिगड़ी हालत, अस्पताल में कराया भर्ती; मौत
उप्र के एटा के जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 50 वर्षीय कैदी की हालत बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट
एटा/जनमत न्यूज़। उप्र के एटा के जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 50 वर्षीय कैदी की हालत बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने एम्बुलेंस की मदद उसे वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मौत की सूचना के बाद रोते बिलखते परिजन एटा स्थित मोर्चरी पहुंचे हैं जहां उनका रो रो कर बुरा हाल है इस दौरान बॉडी पोस्टमार्टम के लिए ले जाने पर पुलिस और परिजनों के बीच झड़प हुई है।
जानकारी के अनुसार मृतक जितेंद्र पुत्र रामपाल (उम्र 50 वर्ष) जिला कारागार में आजीवन सजा काट रहे थे। अप्रैल 2025 में उनको एटा की विशेष अदालत ने हत्या के आरोप में सजा सुनाई थी। कैदी की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
जेल अधीक्षक अनिकेशिता श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह पूजा पाठ करने के बाद कैदी की हालत बिगड़ गई। तत्काल एंबुलेंस की सहायता से एटा के वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कैदी अप्रैल 2025 में न्यायालय द्वारा सुनाई गई सजा के तहत जीवन कारावास की सजा काट रहे थे।

Janmat News 
