अमेठी: रुपये व घड़ी चोरी के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पहले से पंजीकृत हैं 10 अभियोग
उप्र के अमेठी जनपद की थाना अमेठी पुलिस ने दुकान में टंगी शर्ट से रुपये व घड़ी चोरी करने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
अमेठी से राम मिश्रा की रिपोर्ट
अमेठी/जनमत न्यूज़। उप्र के अमेठी जनपद की थाना अमेठी पुलिस ने दुकान में टंगी शर्ट से रुपये व घड़ी चोरी करने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के 1200 रुपये और एक घड़ी बरामद की है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को कस्बा अमेठी स्थित एक दुकान में टंगी शर्ट से रुपये व घड़ी चोरी की गई थी।
मामले में वादी रजवन्त कश्यप ने आरोपी जावेद निवासी थाना कोतवाली नगर, जनपद सुलतानपुर को पकड़कर लिखित प्रार्थना पत्र के साथ थाना अमेठी पुलिस के सुपुर्द किया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी के 1200 रुपये और एक घड़ी बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त जावेद शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ जनपद सुलतानपुर में चोरी तथा एनडीपीएस एक्ट से संबंधित कुल 10 अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।



