कई गांवों में ओएनजीसी द्वारा की जा रही आधुनिक मशीनों से खनिज पदार्थों की खोज
जिले के जलेसर तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में शासन के निर्देश पर ओएनजीसी कंपनी के कर्मचारियों द्वारा खनिज पदार्थों की खोज जारी है। कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा ड्रिलिंग कार्य शुरू कर दिया गया है।

एटा/जनमत। जिले के जलेसर तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में शासन के निर्देश पर ओएनजीसी कंपनी के कर्मचारियों द्वारा खनिज पदार्थों की खोज जारी है। कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा ड्रिलिंग कार्य शुरू कर दिया गया है। युद्ध स्तर पर डीजल, पेट्रोल, गैस जैसे खनिज पदार्थों की तलाश जारी है। अगर एटा में खोज के दौरान खनिज पदार्थ पाया जाता है तो जनपद का विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा।
अपर जिला मजिस्ट्रेट सत्य प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मनीषिया पेट्रोलियम कंपनी और उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कंपनी के अधिकारी और कर्मचारियों की हेल्प करने के निर्देश प्राप्त हुए थे। इसी क्रम में जिले के समस्त उप जिला अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। कंपनी के अधिकारी और कर्मचारियों की मदद करने के लिए स्थानीय प्रशासन को सूचना दे दी गई है।
फिलहाल एटा के जलेसर क्षेत्र के गोपालपुर रसीदपुर सोना सहित कई गांव में डीजल पेट्रोल खनिज पदार्थ की खोज के लिए ड्रीलिंग कार्य जारी है। ओएनजीसी कंपनी द्वारा उत्तर प्रदेश के कई जिलों में खनिज पदार्थ की खोज चल रही है। इसी क्रम में एटा के जलेसर के आधा दर्जन गांवों में डीजल पेट्रोल गैस जैसे पदार्थों की खोज के लिए ड्रिलिंग कार्य शुरू कर दिया गया है। ओएनजीसी कंपनी के कर्मचारियों की स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मदद की जा रही है।
REPORTED BY - NAND KUMAR
PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR