फर्रुखाबाद: रिटायर्ड सूबेदार के बैंक लाकर से 1 करोड़ के जेवर गायब, पांच के खिलाफ दी तहरीर
उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) के लाकर से रिटायर्ड सूबेदार के करीब 1 करोड़ के जेवर गायब होने की खबर सामने आ रही है।
फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (SBI) के लाकर से रिटायर्ड सूबेदार के करीब 1 करोड़ के जेवर गायब होने की खबर सामने आ रही है।
मामले की खुलासा तब हुआ जब रिटायर्ड सूबेदार लाकर से गहने निकालने गए। सूबेदार को बैंक लाकर खाली मिला। बैंक लाकर से जेवर गायब देखकर सूबेदार को गहरा धक्का लगा।
बैंक के लाकर से सोने चांदी के जेवरात गायब होने की जानकारी रिटायर्ड सूबेदार ने बैंक मैनेजर को दी। सूबेदार ने बैंक मैनेजर सहित पांच के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
तहरीर मिलने के बाद फॉरेंसिक टीम के साथ सीओ सिटी जांच करने बैंक पहुंचे। मामला जनपद की कोतवाली फतेहगढ़ की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच का है।

Janmat News 
