बरेली में प्रधानमंत्री लोन योजना के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार
उप्र के बरेली जनपद की थाना भोजीपुरा पुलिस ने प्रधानमंत्री लोन योजना के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट
बरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के बरेली जनपद की थाना भोजीपुरा पुलिस ने प्रधानमंत्री लोन योजना के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपीगण गरीब और बेरोजगारों को लोन दिलाने का लालच देकर उनके नाम पर लाखों का कर्ज कराते थे।
आरोपी के अनुसार वह- सबसे पहले लोनर को समझाते थे कि प्रधानमंत्री योजना से मिला लोन का पैसा उनको वापस नहीं करना पड़ेगा। वही पीड़ितों के दस्तावेजों में हेरफेर कर उन्हें कागजों में नौकरीपेशा दिखाया जाता था। फर्जी पे-स्लिप और फॉर्म-16 लगाकर बैंकों से 15 से 20 लाख तक का लोन दिलाने व पर्सनल लोन दिलाने का लालच दिलाया जाता था।
लोन की रकम आने के बाद पीड़ित को देते थे कुछ हजार, बाकी रकम खुद हड़प कर लेते थे। जिसमें इन लोगों की ठगी के शिकार हुए लखीमपुर के संजीव के नाम पर 20 लाख का लोन कराया जबकि पीड़ित को सिर्फ 71 हजार रुपये मिले।
गिरोह के दो आरोपी बैंक एजेंट, बैंक ऑफ बड़ौदा और PNB समेत कई बैंकों में फ़र्जी लोन कराते थे। पुलिस ने 75 ATM कार्ड, 28 चेकबुक, 12 मोबाइल और 3।50 लाख रुपये बरामद किए। पुलिस ने बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र मॉडर्न विलेज से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।




