बलरामपुर: शादी का मंडप बना रणभूमि, शहनाइयों की गूंज के बीच बरसी लाठियां; 10 घायल
उप्र के बलरामपुर जिले के भगवानपुर गांव में 27 अप्रैल की रात खुशियों का माहौल अचानक खौफ में बदल गया। जहां एक तरफ बारात आई हुई थी, शहनाइयां बज रही थीं,
बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट
बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जिले के भगवानपुर गांव में 27 अप्रैल की रात खुशियों का माहौल अचानक खौफ में बदल गया। जहां एक तरफ बारात आई हुई थी, शहनाइयां बज रही थीं, वहीं दूसरी तरफ दबंगों ने शादी के मंडप को जंग का अखाड़ा बना दिया।
आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंग ट्रैक्टर लेकर शादी वाले घर पहुंचे और बिना किसी वजह के हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला इतना बिगड़ा कि लाठी-डंडों और धारदार औजारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया।
इस खूनी हमले में करीब 9-10 लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। घायल के नाक और मुंह से खून बहता रहा, जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए बड़े अस्पताल रेफर किया गया।
ग्रामीणों का कहना है कि हमलावर पहले भी गांव की बहू-बेटियों से छेड़खानी कर चुके हैं और इसकी शिकायत पुलिस से की जा चुकी थी। इतना ही नहीं, हमलावरों ने पहले से ही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी भी दी थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात काबू में किए। भारी तनाव के बीच ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह शादी की रस्में पूरी कराई गईं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है, लेकिन गांव में दहशत का माहौल कायम है।

Janmat News 
