अयोध्या में बकरीद को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन अलर्ट, सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं
उप्र की रामनगरी अयोध्या में बकरीद को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र की रामनगरी अयोध्या में बकरीद को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
बकरीद के त्यौहार को लेकर आईजी सोमेन वर्मा ने कहा सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी गई है। बकरीद की नमाज केवल ईदगाह और मस्जिदों में होगी। इसके लिए डीआईजी सोमेन बर्मा ने दिशा-निर्देश जारी किए।
अयोध्या रेंज के पांच जिलों में पीस कमेटी की बैठकें संपन्न हुईं। केंद्रीय कमेटी की बैठकों में डीएम और एसपी समेत प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे।
सार्वजनिक स्थलों पर कुर्बानी नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर प्रशासन का पूरा फोकस है। बता दें आज 28 मई को पूरे क्षेत्र में बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा।

Janmat News 
