भारतीय महिला गांजा के साथ नेपाल में गिरफ्तार
नेपाल के भैरहवा स्थित गौतम बुद्ध अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक भारतीय महिला को साढ़े सात किलोग्राम गांजा के साथ नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिला की पहचान मुंबई, महाराष्ट्र की गुलनाज बेग के रूप में हुई है।
महराजगंज (जनमत): नेपाल के भैरहवा स्थित गौतम बुद्ध अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक भारतीय महिला को साढ़े सात किलोग्राम गांजा के साथ नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार महिला की पहचान मुंबई, महाराष्ट्र की गुलनाज बेग के रूप में हुई है।
थाई एयर एशिया की फ्लाइट से थाईलैंड से आई महिला के सामान की जांच के दौरान नेपाल पुलिस ने साढ़े सात किलोग्राम गांजा जब्त किया। यह किसके लिए और कहां लाया गया था? इसकी जांच पुलिस कर रही है।
नेपाल पुलिस अनुसार, जब्त किया गया गांजा उच्च क्वालिटी के 26 पैकेटों में पैक किया गया था और थाई एयर एशिया की उड़ान के जरिए लाया गया था। गांजा के साथ गिरफ्तार महिला को आगे की जांच और कार्रवाई के लिए रूपन्देही जिला पुलिस कार्यालय भेज दिया गया है।
Reported By: Vijay Chaurasiya
Published By: Satish Kashyap

Janmat News 
