एटा: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस
उप्र के एटा जनपद के अवागढ़ थाना क्षेत्र के नगला रूपी गांव की 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और मायके पक्ष के लोग पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
एटा से नंद कुमार की रिपोर्ट
एटा/जनमत न्यूज़। उप्र के एटा जनपद के अवागढ़ थाना क्षेत्र के नगला रूपी गांव की 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और मायके पक्ष के लोग पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
घटना स्थल का सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बारीकी से निरीक्षण किया एटा मौके पर फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। साक्ष्य एजेंसियों ने मौके से साक्ष्य संकलित किए है और विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। पुलिस प्रकरण की गहनता से जांच पड़ताल में जुटी है और पी एम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
जानकारी के अनुसार कीर्ति देवी पत्नी पंकज उम्र 26 वर्ष का विवाह वर्ष 2023 के हिंदू रीति रिवाज के तहत हुआ था। वही सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पति सहित ससुरालियों पर प्रताणित कर हत्या करने का गम्भीर आरोप लगाया है।
मृतका के भाई प्रशांत ने आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के बाद मेरी बहन को दो बेटियां जन्मी हैं जिसकी वजह से पति और ससुराल पक्ष के लोग आए दिन मारपीट करते थे हम लोगों को सूचना मिली की मेरी बहन मर गई है हम लोग पहुंचे तब देखा वह मृत अवस्था में मिली है।
मृतका के पिता वीरेश ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरी बेटी को दो बेटियां जन्मी थी पुत्र प्राप्ति नहीं होने के कारण आए दिन पति और ससुराल पक्ष के लोग मारते पीटते थे। मेरी बेटी को मार पीट कर लटकाया गया है।
जब हम मौके पर पहुंचे तो वहां मेरी बेटी नहीं मिली। पीएम पर आकर देखा तो उसका शव रखा हुआ था। पिता ने आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की है। मृतका का पति नोएडा में प्राईवेट नौकरी करता है। एक बेटी डेढ़ वर्ष की किट्टू है,एक दो माह की बच्ची जिसको लाली।
मामले पर क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। शव को परिजनों द्वारा नीचे उतार लिया गया था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। साक्ष्य संकलित किए गए है। प्रथम दृश्य मामला आत्महत्या का प्रतीत होता हैं। जांच पड़ताल की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Janmat News 
