औरैया: 18 फरवरी से आयोजित होंगी हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
उप्र के औरैया जनपद में 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित होंगी।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद में 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित होंगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक एवं द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक होंगी।
इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने निर्देश जारी किए हैं, जिसके अनुसार नकल या किसी भी गड़बड़ी पर केंद्र व्यवस्थापक व जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। इस हेतु ककोर मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका संपर्क नंबर 7350734134 जारी किया गया है।
जनपद में कुल 71 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, दोनों परीक्षाओं के लिए संयुक्त व्यवस्था की गई है। इस परीक्षा में हाईस्कूल के 20,878 व इंटरमीडिएट के 19,886 सहित कुल 40,764 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल, कैलकुलेटर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

Janmat News 
