मिर्जापुर में 5 करोड़ की MDMA ड्रग्स बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार; रेव पार्टियों में सप्लाई का खुलासा
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
मिर्जापुर से आनंद तिवारी की रिपोर्ट —
मिर्जापुर/जनमत न्यूज। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 5 करोड़ रुपये कीमत की अवैध मादक पदार्थ MDMA की बड़ी खेप के साथ तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह भदोही से ड्रग्स खरीदकर वाराणसी में बेचने की फिराक में था।
अपर पुलिस अधीक्षक नितेश कुमार सिंह ने बताया कि कछवां थाना क्षेत्र के भैंसा नहर तिराहा के पास से मोटरसाइकिल सवार तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 1.170 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ MDMA बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इन्द्रेश कुमार सिंह, विनीत सिंह और अमित कुमार सिंह के रूप में हुई है, जो कछवां थाना क्षेत्र के बरैनी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे इस ड्रग्स को भदोही से खरीदकर वाराणसी ले जा रहे थे।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि यह मादक पदार्थ रेव पार्टी और क्लबों में सप्लाई किया जाता था, जहां इसका सेवन किया जाता है। इस खुलासे के बाद पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।
पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की जांच जारी है और पूरे गिरोह की जड़ तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.