मुजफ्फरनगर में पारिवारिक विवाद बना संगीन मामला, मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। मोहल्ला आबकारी निवासी ओमपाल ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उसके ही बेटों रोहित, मोहित और उनकी पत्नियों द्वारा लंबे समय से उसे प्रताड़ित किया जा रहा है।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। मोहल्ला आबकारी निवासी ओमपाल ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उसके ही बेटों रोहित, मोहित और उनकी पत्नियों द्वारा लंबे समय से उसे प्रताड़ित किया जा रहा है।
पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने संपत्ति को लेकर दबाव बनाया और विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट की। पीड़ित ने बताया कि 13 जून 2024 को भी उसके साथ मारपीट की गई थी, जबकि 16 मार्च 2026 को फिर से घर में घुसकर हमला किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई।
पीड़ित का कहना है कि उसने 112 पुलिस को सूचना दी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे आरोपियों के हौसले बढ़ गए। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

Janmat News 
