सिनेमाघरों में मचेगी चीख-पुकार, वरुण धवन दिखाएंगे खौफ का तांडव; पहली हॉरर फिल्म में आएंगे नजर
बॉलीवुड में लगातार हॉरर फिल्में बन रही है। खास बात यह है कि ओटीटी से लेकर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इन हॉरर-थ्रिलर फिल्मों को दर्शक पसंद भी खूब कर रहे हैं।
नई दिल्ली/जनमत न्यूज़। बॉलीवुड में लगातार हॉरर फिल्में बन रही है। खास बात यह है कि ओटीटी से लेकर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इन हॉरर-थ्रिलर फिल्मों को दर्शक पसंद भी खूब कर रहे हैं। अब खबर है कि एक्टर वरुण धवन पहली बार किसी हॉरर फिल्म में काम करने जा रहे हैं।
हॉरर फिल्म में दिखेंगे वरुण
वरुण धवन (Varun Dhawan) ने अपने करियर में कई अलग-अलग तरह की फिल्मों में काम किया है। हालांकि ज्यादातर वरुण की फिल्में फन, कॉमेडी और रोमांस वाली रही हैं। हालांकि बदलापुर, अक्टूबर, सुई धागा और भेड़िया जैसी फिल्में भी वरुण की झोली में आई हैं। अब वरुण हॉरर फिल्म में दिखेंगे।
वरुण यशराज फिल्म्स के साथ काम करने जा रहे हैं। यश राज फिल्म्स (YRF) भी पहली बार हॉरर जॉनर में कदम रखने जा रही है। जी हां, वरुण की ये फिल्म यशराज फिल्म्स के साथ होगी, जो कि एक हॉरर जॉनर की फिल्म होगी।
फिल्म का निर्देशन अभय पन्नू करेंगे, जिन्होंने इससे पहले रॉकेट बॉयज सीरीज बनाई। अभय पन्नू ने इस फिल्म का निर्देशन करने के साथ-साथ इसकी पटकथा भी लिखी है।
हॉरर फिल्म पर क्या है अपडेट?
वरुण की इस हॉरर फिल्म की कहानी असल में क्या होगी, इसके बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी तो सामने नहीं आई है। लेकिन हां फिल्म की शूटिंग इसी साल के आखिर में शुरू हो जाएगी। वहीं फिल्म को साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
फिल्म से जुड़े एक सोर्स ने ये जानकारी दी है कि, "YRF की पहली हॉरर फिल्म के लिए वरुण धवन को मुख्य अभिनेता के रूप में चुना गया है।' सूत्र ने आगे बताया कि, "यश राज फिल्म्स पहली बार हॉरर जॉनर में कदम रख रही है।
अभय पन्नू के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को अक्षय विधानी रणनीतिक रूप से आगे बढ़ा रहे हैं और इसमें वरुण धवन मुख्य भूमिका निभाएंगे। YRF ने अब तक लगभग हर जॉनर में फिल्में बनाई हैं, लेकिन हॉरर ही एक ऐसा जॉनर था जिसमें स्टूडियो ने कभी काम नहीं किया था।"




