सीतापुर: डीएम के दौरे में खुली कोटे की दुकान की पोल, 16.32 कुंतल राशन गायब; एफआईआर दर्ज

उप्र के सीतापुर जनपद के डीएम डॉ. राजागणपति आर. के गांव के दौरे में सरकारी राशन व्यवस्था की बड़ी गड़बड़ी सामने आ गई।

सीतापुर: डीएम के दौरे में खुली कोटे की दुकान की पोल, 16.32 कुंतल राशन गायब; एफआईआर दर्ज
Published By- Diwaker Mishra

सीतापुर से अनूप पांडेय की रिपोर्ट

सीतापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के सीतापुर जनपद के डीएम डॉ. राजागणपति आर. के गांव के दौरे में सरकारी राशन व्यवस्था की बड़ी गड़बड़ी सामने आ गई।

15 सितंबर को विकासखंड ऐलिया के ग्राम पंचायत जगना पहुंचे डीएम को कोटे की दुकान बंद मिली। डीएम के निर्देश पर दुकान खुलवाई गई और अधिकारियों ने स्टॉक खंगाला तो 16.32 कुंतल खाद्यान्न कम मिला।

स्टॉक सत्यापन में 2.67 कुंतल गेहूं और 13.65 कुंतल चावल कम पाया गया। इतनी बड़ी मात्रा में राशन कम मिलने के बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया। खंड विकास अधिकारी ऐलिया और पूर्ति निरीक्षक महोली की जांच के बाद कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की गई।

मामले में 16 सितंबर को थाना इमलिया सुल्तानपुर में आवश्यक वस्तु अधिनियम की संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है। डीएम के औचक निरीक्षण से राशन वितरण व्यवस्था में हड़कंप मच गया।