चंदौली: चोरों के अंतर्जनपदीय गिरोह का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार; नकद समेत चोरी का माल बरामद

उप्र के चंदौली जिले में चोरों के अंतर्जनपदीय गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस की कार्रवाई में 8 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

चंदौली: चोरों के अंतर्जनपदीय गिरोह का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार; नकद समेत चोरी का माल बरामद
Published By- Diwaker Mishra

चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट

चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जिले में चोरों के अंतर्जनपदीय गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस की कार्रवाई में 8 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार दिन में बंद मकानों की रेकी और रात में ताला तोड़कर शातिर गिरोह चोरी करता था। आरोपियों की निशानदेही पर 3.50 लाख नकद समेत चोरी का माल बरामद किया गया है।

पुलिस ने सोने-चांदी के आभूषण, लैपटॉप, टीवी और गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। चोरी के रुपये से खरीदी गई कार और वारदात में इस्तेमाल ऑटो भी जब्त किए गए हैं।

इस दौरान मुगलसराय, चंदौली और बलुआ क्षेत्र में कई चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। एक आरोपी पर एक दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं।

पुलिस ने आठों आरोपियों को इंडियन इंस्टीट्यूट नाचघर के पास घेराबंदी कर दबोचा। आगे की कार्रवाई जारी है। यह कार्रवाई संयुक्त रूप से मुगलसराय कोतवाली पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की है।