वृद्ध को गोली मरकर उतारा मौत के घाट
प्रतापगढ़ (जनमत) :- यूपी के प्रतापगढ़ जिले के मांधाता कोतवाली क्षेत्र के रामनगर गांव में सोमवार को एक 55 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति के रूप में हुई है। वह मुंबई में रहकर गाड़ी चलाने का काम करता था और करीब डेढ़ माह पहले ही अपने घर लौटा था।सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसे गोली मारी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप पड़ोसी पर लगाया है। उनका कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है।
वहीँ घटना की सूचना मिलते ही मांधाता कोतवाली के एसओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को ही हत्या का मुख्य कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

Janmat News 
