बुलंदशहर: सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंकने वालों का फूल माला से किया स्वागत, निकाला रोड शो

उप्र के बुलंदशहर जनपद में दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंकने वाले हैप्पी शर्मा और सुमित गिरी का स्वागत कर रोड शो निकाला गया।

बुलंदशहर: सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंकने वालों का फूल माला से किया स्वागत, निकाला रोड शो
Published By- Diwaker Mishra

बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट

बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद में दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंकने वाले हैप्पी शर्मा और सुमित गिरी का स्वागत कर रोड शो निकाला गया।

खुली जीप में बुलंदशहर से नैथला हसनपुर गांव तक दोनों आरोपियों का रोड शो निकला। गांव नैथला हसनपुर में सुमित और हैप्पी का ढोल नगाड़ा बजाकर स्वागत किया गया।

हैप्पी और सुमित के स्वागत में नाथुला हसनपुर और अन्य गांव के लोग जुटे। जूता कांड के बाद पहली बार बुलंदशहर आने पर सुमित और हैप्पी का स्वागत किया गया।