घर के सामने लघुशंका करने से मना करने पर दबंगों ने महिला की जमकर की पिटाई
जनपद के मल्लावां इलाके में दबंगों ने एक महिला को बुरी तरह से पीटा है। जिससे महिला के कपड़े भी फट गए हैं। पिटाई का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हरदोई/जनमत। जनपद के मल्लावां इलाके में दबंगों ने एक महिला को बुरी तरह से पीटा है। जिससे महिला के कपड़े भी फट गए हैं। पिटाई का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो कि सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। महिला ने मामले में करवाई किये जाने की गुहार पुलिस से लगाई है।
बतादें कि दबंगों के द्वारा महिला को पीटने का यह लाइव सीसीटीवी वीडियो फुटेज मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के मल्लावां कस्बे के मोहल्ला गंगारामपुर का है। यहां की रहने वाली मुन्नी उर्फ अनीता अग्निहोत्री अपने घर में मौजूद थी। जब बाहर निकली तो देखा एक व्यक्ति उनके घर के सामने पेशाब कर रहा था। महिला ने जब उसका विरोध किया। उसके बाद उसके अन्य साथी भी आ गए और महिला को घर में घुसकर पकड़ लिया। उसको सड़क पर गिरा गिरा कर मारा पीटा। महिला की चीख पुकार सुनकर पड़ोस के लोग आ गए। इसके बाद हमलावर मौके से भाग निकले।घटना पड़ोसी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। महिला के साथ पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर पूरे प्रकरण में कार्यवाही किए जाने की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि मारपीट करने वालों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा हैं।
REPORTED BY - SUNIL KUMAR
PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR