अलीगढ़: हिंदूवादी नेता सचिन राघव को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पीटने वाले लगा रहे थे जय भीम के नारे
उप्र के अलीगढ़ जनपद में हिंदूवादी नेता सचिन राघव को दौड़ा-दौड़ाकर पीटे जाने की खबर सामने आ रही है। ‘जय भीम-जय भीम’ के नारों के साथ पीटे जाने का वीडियो वायरल हो रहा है।
अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट
अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जनपद में हिंदूवादी नेता सचिन राघव को दौड़ा-दौड़ाकर पीटे जाने की खबर सामने आ रही है। ‘जय भीम-जय भीम’ के नारों के साथ पीटे जाने का वीडियो वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार गौरक्षक दल और करणी सेना से जुड़े हिंदूवादी नेता सचिन राघव को युवकों द्वारा सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में युवक ‘जय भीम-जय भीम’ के नारे लगाते ओर सचिन राघव से माफी मंगवाते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के घंटाघर का बताया जा रहा है।




