लखनऊ में भव्य गणेशोत्सव का आयोजन, 22 सितंबर तक चलेगा उत्सव; शाम को हो रही भजन संध्या
उप्र की राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर बी ब्लॉक स्थित दुर्गा माता मंदिर, गंगा पार्क में श्री छत्रपति शिवाजी गणेशोत्सव मंडल की ओर से आठवां गणेशोत्सव मनाया जा रहा है।
लखनऊ से शैलेंद्र शर्मा की रिपोर्ट
लखनऊ/जनमत न्यूज़। उप्र की राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर बी ब्लॉक स्थित दुर्गा माता मंदिर, गंगा पार्क में श्री छत्रपति शिवाजी गणेशोत्सव मंडल की ओर से आठवां गणेशोत्सव मनाया जा रहा है।
मुख्य आयोजक बालकिशन महानूर ने बताया कि बुधवार को उत्सव के दूसरे दिन विधि-विधान से पूजा किया गया। इसके बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया। यह उत्सव 22 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान रोज शाम भजन संध्या और झांकियों का आयोजन होगा।
आयोजक मंडल के पदाधिकारी सीबी सिंह ने अपनी धर्मपत्नी व पूरे परिवार सहित उत्सव के दूसरे दिन विधि-विधान से पूजन किया। सीबी सिंह ने जानकारी दी कि 22 सितंबर को सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 23 सितंबर को ढोल-नगाड़ों के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।




