लखनऊ: सेवानिवृत्त 19 रेल कर्मचारियों को दी गई भाव भीनी विदाई, भुगतान की गई समापक राशि
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय, लखनऊ के ’बहुउद्देशीय हाल’ में मण्डल वित्त प्रबंधक उमेश कुमार एवं सहायक मण्डल कार्मिक
लखनऊ/जनमत न्यूज़। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय, लखनऊ के ’बहुउद्देशीय हाल’ में मण्डल वित्त प्रबंधक उमेश कुमार एवं सहायक मण्डल कार्मिक अधिकारी/प्रथम सतीश कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में आज सहायक मण्डल कार्मिक अधिकारी प्रमोद कुमार भारती/द्वितीय द्वारा 19 रेल कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने के अवसर पर भाव भीनी विदाई देते हुए समापक भुगतान के रूप में समापक राशि का प्रपत्र एवं सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
समापक भुगतान कार्यक्रम में मण्डल वित्त प्रबंधक एवं सहायक मण्डल कार्मिक अधिकारी द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनकी रेलवे के प्रति समर्पण, निष्ठा एवं अतुलनीय योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने सेवानिवृत्त हुए रेलकर्मियों के दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Janmat News 
