फर्रुखाबाद: जहानगंज थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी निलंबित, मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे परिवार के साथ की थी मारपीट
उप्र के फर्रुखाबाद जनपद की जहानगंज थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी पर निलंबन की गाज गिरी है। दरअसल, निलंबित दबंग थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी ने मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे पीड़ित परिवार के साथ मारपीट की थीं।
फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद की जहानगंज थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी पर निलंबन की गाज गिरी है। दरअसल, निलंबित दबंग थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी ने मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे पीड़ित परिवार के साथ मारपीट की थीं।
दस माह पूर्व 10 वर्षीय बालक की अपहरण के बाद हत्या हुई थी। बालक की हत्या का खुलासा 10 माह बीतने के बाद भी नहीं हुआ है। पीड़ित परिवार 3 सितंबर को फर्रुखाबाद में आए मुख्यमंत्री से इंसाफ की गुहार लगाने जा था।
थानाध्यक्ष ने पूनम अवस्थी पुलिस फोर्स के जरिए पीड़ित परिवार को नजर बंद किया था। पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री से मिलने के लिए रोका था। पीड़ित परिजनों के साथ थानाध्यक्ष ने मारपीट भी की थी।
मुख्यमंत्री से मिलकर इंसाफ़ की गुहार लगाने जा रहे पीड़ित परिवार के साथ जहानगंज थानाध्यक्ष द्वारा की गई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
थानाध्यक्ष के खिलाफ एसपी ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। पीड़ित परिवार ने एडीजी कानपुर से न्याय की गुहार लगाई थी। एडीजी ने जांच के आदेश दिए थे। जांच में थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी दोषी पाई गई।
पूनम अवस्थी को पीड़ित परिवार के साथ मारपीट करने का दोषी पाया गया। थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी को दोषी मानकर निलंबित किया गया। मामला थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम कोरीखेड़ा का था।




