उरई: महिल तालाब में गणपति गणेश की भव्य आरती, न्यायिक अधिकारियों समेत कई गणमान्य लोग हुए शामिल
उप्र के उरई जनपद के माहिल तालाब में गणपति गणेश की भव्य आरती एवं पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उरई से सुनील शर्मा की रिपोर्ट
उरई/जनमत न्यूज़। उप्र के उरई जनपद के माहिल तालाब में गणपति गणेश की भव्य आरती एवं पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गणेश मराठा मित्र मंडल ट्रस्ट, जनपद जालौन के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों और सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों से जुड़े प्रमुख लोगों ने भाग लिया।
श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से गणेश महाराज की पूजा-अर्चना कर आरती की और सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल जज प्रत्यूष प्रकाश और सीनियर सिविल जज शांभवी की उपस्थिति रही।
वहीं, विशिष्ट अतिथि के तौर पर अपर जिलाधिकारी राजीव राज तथा भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित मौजूद रहीं। सभी अतिथियों ने गणपति गणेश की पूजा एवं आरती में शामिल होकर धार्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाई।
इस अवसर पर जन उपकार सेवा समिति के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता चौधरी जयकरण सिंह खरुसा, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अरुण त्रिपाठी और व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री हरिओम बाजपेई सहित अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में पधारे संचालन की भूमिका समिति के अध्यक्ष श्रीकांत राठौर ने बखूबी निभाई। अतिथियों और श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ गणेश महाराज की आरती की।



