बुलंदशहर: जेवर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे को लेकर बैनामे की प्रक्रिया शुरू, 62 किसानों ने कराया बैनामा
जेवर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे को लेकर उप्र के बुलंदशहर जनपद की शिकारपुर तहसील प्रशासन ने सरकारी बैनामें की प्रक्रिया शुरू की।
बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट
बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। जेवर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे को लेकर उप्र के बुलंदशहर जनपद की शिकारपुर तहसील प्रशासन ने सरकारी बैनामें की प्रक्रिया शुरू की।
एसडीएम शिकारपुर रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि किसानों के सरकारी बैनामा होने के मात्र 7 दिन के अंदर किसानों का पैसा किसानों के खाते में पहुंचाया जा रहा है।
जेवर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे बनने से आसपास के किसानों और जनता के लोगों का विकास होगा. शिकारपुर एसडीएम ने जेवर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे में आने वाले गांव के किसानों से अपील की है।
सरकार की महत्वाकांक्षी योजना में सहयोग करें और एक्सप्रेस वे जैसी सुविधा का अधिक से अधिक किसान लाभ उठाएं. जेवर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे को लेकर शिकारपुर तहसील प्रशासन पूरी तरह से तैयारी में जुटा हुआ है।


