मुजफ्फरनगर: शत्रु संपत्ति विवाद को लेकर SSP कार्यालय पहुंचे बसपा नेता सुशील शर्मा, विपिन बालियान ने किया पलटवार
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर बसपा नेता सुशील शर्मा ने विपिन बालियान से जुड़े सत्रु संपत्ति विवाद को लेकर एक प्रार्थना पत्र सौंपा।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर बसपा नेता सुशील शर्मा ने विपिन बालियान से जुड़े सत्रु संपत्ति विवाद को लेकर एक प्रार्थना पत्र सौंपा।
प्रार्थना पत्र के माध्यम से सुशील शर्मा ने मामले में गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की। वहीं, मामले में विपिन बालियान ने पलटवार करते हुए सुशील शर्मा पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद सत्रु संपत्ति से जुड़ा यह विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। अब पूरे मामले में पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।
संबंधित दस्तावेजों और अभिलेखों की जांच के साथ मामले के वास्तविक तथ्यों का सामने आना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जनमत न्यूज की नजर अब पुलिस जांच और प्रशासनिक कार्रवाई पर रहेगी।




