प्रतापगढ़: विधायक राजेंद्र मौर्य के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, होली के दिन हुआ था विवाद
उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के सदर विधायक राजेंद्र मौर्य के खिलाफ व्यापारी लामबंद हो गए हैं। सदर विधायक के घर के सामने व्यापारियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के सदर विधायक राजेंद्र मौर्य के खिलाफ व्यापारी लामबंद हो गए हैं। सदर विधायक के घर के सामने व्यापारियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। होली के दिन व्यापारियों की पिटाई के बाद मामला गर्म हुआ था।
व्यापारियों ने सदर विधायक राजेंद्र मौर्य मुर्दाबाद का नारा लगाया। व्यापारियों का साथ न देकर सदर विधायक राजेंद्र मौर्य मौन हो गए थे।
विरोध प्रदर्शन के बाद व्यापारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर होली के दिन हुए विवाद को लेकर 6 बाजारों को बंद करने का ऐलान किया था। आज व्यापारियों ने बाजार बंद कर एकता का परिचय दिया। व्यापारियों की मांग ना पूरी होने पर आगे भी व्यापारियों द्वारा आंदोलन की चेतावनी दी गई।


