फतेहपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, पिता ने बेटे और बहू पर की फायरिंग; दोनों घायल
उप्र के फतेहपुर जनपद में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान एक पिता ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान एक पिता ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।
पिता ने अपनी लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से बेटे और बहू पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से अवनीश पटेल और उनकी पत्नी मनीषा उर्फ प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद आरोपी पिता राम खिलावन मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल असलहे को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।


