बहराइच: फ़िल्म यादव जी की लव स्टोरी पर रोक लगाने की माँग को लेकर प्रदर्शन, दिया ज्ञापन

फिल्म यादव जी की लव स्टोरी को लेकर इन दिनों जगह जगह पर विरोध प्रदर्शन होने लगा हैं। आज रिलीज होने वाली फिल्म के शीर्षक को लेकर यादव समाज ने कड़ी आपत्ति जताई है

बहराइच: फ़िल्म यादव जी की लव स्टोरी पर रोक लगाने की माँग को लेकर प्रदर्शन, दिया ज्ञापन
Published By- Diwaker Mishra

बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट

बहराइच/जनमत न्यूज़। फिल्म यादव जी की लव स्टोरी को लेकर इन दिनों जगह जगह पर विरोध प्रदर्शन होने लगा हैं। आज रिलीज होने वाली फिल्म के शीर्षक को लेकर यादव समाज ने कड़ी आपत्ति जताई है।

वे इस फिल्म को अपने समुदाय के अपमान से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं, फिल्म पर प्रतिबंध लगाने और निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की जा रही है।

इसी क्रम में उप्र के बहराइच जिले में भी आज यादव समाज के लोगों ने इन फ़िल्म पर तत्काल रोक लगाए जाने की मांग करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर प्रदर्शन किया।

विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे नंदेश्वर यादव ने कहा इस तरह की फिल्में समाज मे जातीय भेदभाव फैला रही है इस तरह की फिल्मों पर रोक लगाए जाने चाहिए जो लोगों में नफरत पैदा करती हो। विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप कर तत्काल फिल्म पर रोक लगाई जाने की मांग की।