लखीमपुर: अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद प्रशाशन अलर्ट, पूरे कचहरी परिसर की सघन चेकिंग
यूपी में लखनऊ, मेरठ, अयोध्या समेत 18 जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी से जिलों में अफरा-तफरी मच गई।
लखीमपुर खीरी से लोकेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी/जनमत न्यूज। यूपी में लखनऊ, मेरठ, अयोध्या समेत 18 जिला अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी से जिलों में अफरा-तफरी मच गई। उत्तर प्रदेश के 18 जिलों में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है जिसके बाद प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आ गया है।
इस सभी अदालत परिसरों में ई-मेल के ज़रिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई, मेरठ, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, आजमगढ़, अमरोहा समेत 18 जिला कोर्ट को ई-मेल के ज़रिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
आपको बता दे कि यूपी में 18 जिला अदालतों को बम से उड़ाने की मिली धमकी के बाद लखीमपुर खीरी जिला सत्र न्यायालय सुरक्षा प्रभारी राजेश कुमार कश्यप द्वारा आज पूरे कचहरी परिसर की सघन चेकिंग एवं सुरक्षा के दृष्टिगत पीएसी और पुलिस बल के साथ संदिग्ध व्यक्ति,वस्तुओं की गई तलाशी। सब ठीक रहा कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

Janmat News 
