पशुओं के घेर में मिला महिला का अर्धनग्न शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
जनपद में हो रहे लगातार अपराध पर पुलिस का कोई लगाम नही लग पा रहा है। जिले के हसायन थाना क्षेत्र के कानऊ की बुजुर्ग महिला राखी बेगम अपने पशुओं के घेर पर रात को सोने गई थी। सुबह जब उनका बेटा उन्हें जगाने गया तो वहां राखी बेगम का अर्धनग्न अवस्था में शव पड़ा हुआ था जिस पर चोटों के काफी निशान थे।

हाथरस/जनमत। जनपद में हो रहे लगातार अपराध पर पुलिस का कोई लगाम नही लग पा रहा है। जिले के हसायन थाना क्षेत्र के कानऊ की बुजुर्ग महिला राखी बेगम अपने पशुओं के घेर पर रात को सोने गई थी। सुबह जब उनका बेटा उन्हें जगाने गया तो वहां राखी बेगम का अर्धनग्न अवस्था में शव पड़ा हुआ था जिस पर चोटों के काफी निशान थे। महिला की हत्या से गांव में हड़कंप मच गया है। वहीं सूचना पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुँच गए। पुलिस टीम द्वारा महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं आपको बताते चलें कि अभी 48 घंटे पूर्व बेलगाम अपराधियों ने एक दूधिया को सुबह-सुबह गोलियों से भून दिया था। लगातार हो रही हत्याओं से हसायन पुलिस की सघन गस्त और क्राइम कंट्रोल की पोल खुलती नजर आ रही है।
REPORTED BY - HOMESH MISHRA
PUBLISHED BY - MANOJ KUMAR